CG CRIME : कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 8 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विरोध के बाद भी कमरे में ले गया आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता पहले भी दो बार अपनी मासूम बेटी के साथ जबरदस्ती कर चुका था। इस बात की जानकारी आरोपी की पत्नी को भी थी। बीते 2 जुलाई की रात आरोपी अपनी पत्नी के कड़े विरोध के बावजूद बच्ची को जबरदस्ती कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दबाव के बाद भी मां ने दर्ज कराई FIR
घटना के बाद 3 जुलाई की सुबह पीड़ित मासूम को लेकर उसकी मां कोतवाली थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लोक-लाज और पारिवारिक दबाव का हवाला देकर रिपोर्ट न लिखाने का काफी प्रयास किया। लेकिन तमाम दबावों को दरकिनार करते हुए मां ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई।

More Stories
Jhiram Ghati Case : झीरम कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, NIA कोर्ट 31 अगस्त को सुनाएगी निर्णय
बिलासपुर कस्टडी डेथ केस में बड़ा फैसला, Supreme Court’ ने CBI को सौंपी जांच’ परिवार को 25 लाख मुआवजा
Chhattisgarh Folk Art : स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ेगा, राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी गुट्टा मांदर की थाप