कोरबा. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद कार में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई. वाहन चालक भी कार में जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई. यह घटना आधी रात को पसान थाना क्षेत्र के पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित कारीमाठी के पास घटी. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल पर ED का शिकंजा, पहली चार्जशीट दाखिल
पसान थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है. नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रहा है. कार चालक भी जलकर खाक हो गया है, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस युवक की शिनाख्ती में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
E-Challan Fraud Alert : आपके मोबाइल पर आया ई-चालान का मैसेज तो रहें सावधान, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता
CG Appointment : छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडल, आयोग और बोर्ड में की 25 नियुक्तियां, महिला आयोग से RDA तक नई जिम्मेदारियां
Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर ओमान में हिरासत में, भारत ने शुरू की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया