Apple एक बार फिर इस साल सितंबर में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हर साल नए आईफोन आने पर भारत में लोगों के मन में एक सवाल ज़रूर आता है—iPhone भारत से खरीदना फायदेमंद है या दुबई जैसे देशों से मंगवाना? अक्सर देखा गया है कि दुबई और अमेरिका जैसे देशों में iPhone की कीमतें भारत की तुलना में कम होती हैं। हालांकि सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि टैक्स, ऑफर्स और वारंटी जैसे कई फैक्टर भी इस फैसले में अहम भूमिका निभाते हैं।
यहां हम आपको iPhone 16 सीरीज की भारत और दुबई में कीमतों की तुलना, संभावित बचत और इससे जुड़ी तमाम जरूरी बातें बता रहे हैं।
भारत में iPhone 16 सीरीज की कीमतें:
-
iPhone 16: ₹79,900 से शुरू
-
iPhone 16 Plus: ₹89,900 से शुरू
-
iPhone 16 Pro: ₹1,19,000 से शुरू
-
iPhone 16 Pro Max: ₹1,44,900 से शुरू
दुबई (UAE) में iPhone 16 सीरीज की कीमतें (लगभग):
-
iPhone 16: AED 3399 (~₹81,000)
-
iPhone 16 Plus: AED 3799 (~₹91,000)
-
iPhone 16 Pro: AED 4299 (~₹1,03,000)
-
iPhone 16 Pro Max: AED 5099 (~₹1,21,000)
दुबई से iPhone खरीदने के फायदे:
-
Pro मॉडल्स पर बड़ी बचत: iPhone 16 Pro और Pro Max दुबई से खरीदने पर भारत की तुलना में ₹15,000 से ₹30,000 तक की बचत हो सकती है।
-
GST नहीं लगता: UAE में जीएसटी नहीं होने से वहां कीमतें कम रहती हैं।
नुकसान क्या हैं?
-
नॉन-प्रो मॉडल्स में ज्यादा फायदा नहीं: iPhone 16 और 16 Plus जैसी बेसिक वेरिएंट्स दुबई में भारत के मुकाबले खास सस्ते नहीं हैं, जबकि भारत में सेल के दौरान इन पर अच्छे ऑफर्स मिलते हैं।
-
बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स नहीं मिलते: भारत में HDFC, ICICI जैसे बैंक iPhone पर आकर्षक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर देते हैं, जो दुबई में उपलब्ध नहीं होते।
-
वारंटी लिमिटेशन: Apple इंटरनेशनल वारंटी तो देता है, लेकिन कुछ केस में सर्विस उस देश तक सीमित हो सकती है जहां से फोन खरीदा गया हो।




More Stories
CRIME WATCH 20 Feb 2026 रायपुर क्राइम: अपहरण, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट व अवैध शराब पीने वालों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा।
CRIME WATCH 19 Feb 2026 रायपुर: कोतवाली और DD नगर में अपराधों की बाढ़, चोरी और मारपीट से दहशत।
CRIME WATCH 18 Feb 2026 BNS, आबकारी व नारकोटिक्स: जानें किन अपराधों पर लागू होते हैं ये कानून।