बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने के लिए एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुकान का टिन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर भीतर घुसकर दराज में रखे करीब 97,800 रुपये नकद चुरा लिए।
घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर पुराने बस स्टैंड के पास से संजू बेरिया (20 वर्ष), धरपोंगा चतुरबेदानी (20 वर्ष) और अजित कुमार राजवाड़े उर्फ गोलू (27 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
CG RERA का बड़ा एक्शन’ 595 प्रमोटर्स को नोटिस जारी, कॉमन एरिया और दस्तावेज हस्तांतरण में बरती लापरवाही
CG Ration Card New Rule : राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन’ तुरंत मिलेगा आवेदन नंबर और रसीद
PM Modi’ के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- पेट्रोल-डीजल, महंगाई और NEET पर भी जवाब दें प्रधानमंत्री