रायपुर। छत्तीसगढ़ में 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पड़ने वाली भीषण गर्मी के बीच बारिश और अलवृष्टि ने लोगों को राहत दी है. प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना हो चुका है. रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे. आज भी मौसम विभाग ने बारिश, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है. साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा.
बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.

More Stories
CG NEWS : कुसुम स्मेल्टर्स में बड़ा हादसा’ गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आकर 3 कर्मचारी झुलसे, प्लांट में मचा हड़कंप
CGBSE New Rules : निजी स्कूलों के लिए बदले नियम, अब जमीन नहीं बल्कि सुविधाओं के आधार पर मिलेगी मान्यता
CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण