बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 6 इंच जमीन के लिए भतीजे ने फरसे से चाचा का गला काट दिया। गितकेरा गांव में 2 भाइयों के बीच घर बनाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाई का घर अगल-बगल में है। बड़ा भाई घर बनवा रहा था। आरोप है कि उन्होंने छोटे भाई के घर की 6 इंच जमीन पर कब्जा कर लिया था।
CG News : देवेन्द्र नगर में कार से 10 लाख कैश चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बंटवारे को लेकर दोनों परिवार में पिछले 10 सालों से विवाद था। इसी बात को लेकर 15 जनवरी को फिर दोनों परिवार के बीच झगड़ा हुआ, मारपीट भी हुई थी। थोड़ी देर बाद आरोपी भतीजा यशवंत यादव (38) पूजा घर में रखा फरसा लेकर दौड़ते-दौड़ते आया और चाचा नारायण यादव (45) पर हमला कर दिया।
वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। चाचा को मारने के बाद भतीजे ने थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। मामला पलारी थाना क्षेत्र के का है।

More Stories
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त