CG News , रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात 4 से 5 उठाईगीरों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा करीब 10 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान पार कर दिया। यह घटना मंगलवार शाम देवेन्द्र नगर चौक के पास स्थित अपोलो डायनास्टिक सेंटर के नजदीक हुई।
छत्तीसगढ़ Housing Board का बड़ा फैसला: अब कॉलोनियों का मेंटेनेंस संभालेंगे रहवासी
मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण भूमि निवासी प्रवेश अग्रवाल ने देर रात देवेन्द्र नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात युवकों ने कार का शीशा तोड़ा और भीतर सीट पर रखा 10 लाख रुपये नगद से भरा बैग, लैपटॉप और हार्ड डिस्क चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
देवेन्द्र नगर क्षेत्र में ऑफिसर्स कॉलोनी भी स्थित है, जिस कारण यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं इस घटना ने एक बार फिर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वाहन में कीमती सामान छोड़ना कितना जोखिम भरा हो सकता है।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG NEWS : बिलासपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा’ 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, तीन नाबालिग अभिरक्षा में’ नकदी और जेवर बरामद
CGPSC घोटाला’ CBI के बाद ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से होगी जांच’ CM विष्णु देव साय बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
CG News : शासकीय कार्यक्रमों के टेंट-पंडाल, साउंड और लाइटिंग के बकायों पर सरकार सख्त, अब हर महीने देनी होगी भुगतान और लंबित राशि की जानकारी