bharatmala scam रायपुर, 8 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला परियोजना भू-अर्जन मुआवजा घोटाले की जांच अब और गहराने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा इस मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपे जाने के बाद, अब इस घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एंट्री तय मानी जा रही है।
भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्नम तक के इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान भारी भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त जांच में कई राजस्व अधिकारियों को इस घोटाले में दोषी पाया गया है।
Rahul Dravid :गर्व से चौड़ा हुआ राहुल द्रविड़ का सीना, बेटा समित बना इस बड़ी टीम का कप्तान
अब केंद्र की नजरें टिकीं
राज्य सरकार की रिपोर्ट केंद्र को भेजे जाने के बाद संभावना है कि अब ED या CBI इस घोटाले की स्वतंत्र जांच अपने हाथ में ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, वित्तीय लेन-देन की गहराई और बहुस्तरीय मिलीभगत को देखते हुए मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच की आवश्यकता बताई गई है।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ