धमतरी। जिले में भाजपा के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी पर महिला से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
CGPSC SCAM : डील्स, रिसॉर्ट और सॉल्वर… चैटिंग ने खोली सीजीपीएससी ‘खेल’ की पोल
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पानी मांगने के बहाने उनके घर में घुसा और पीछे से आकर शारीरिक रूप से छेड़खानी की। महिला के चिल्लाने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोहरदास मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

More Stories
Chhattisgarh Monsoon Session : विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को होगी अहम चर्चा
CG Crime News : कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली 2 युवतियां गिरफ्तार
CG NEWS : रायपुर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज