balco plant accident कोरबा (छत्तीसगढ़), 3 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित बालको प्लांट में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर पड़ा। इस घटना से प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
Police station incharge suspended: जमीन विवाद में हुई दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस ने दबाया मामला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब संयंत्र के पास कुछ कर्मचारी नियमित कार्य में लगे हुए थे। गनीमत रही कि हादसे के समय भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की जनहानि की सूचना फिलहाल नहीं है। हालांकि संयंत्र के क्षतिग्रस्त होने से प्लांट की उत्पादन प्रक्रिया पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Theft at officers houses: छत्तीसगढ़ में संगठित गिरोह का आतंक? दो जिलों में एक जैसी चोरियां
बताया जा रहा है कि यह ESP संयंत्र दो दशक से अधिक पुराना था और इसकी मेंटेनेंस को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कर्मचारियों और यूनियनों ने कई बार संयंत्र की जर्जर स्थिति को लेकर प्रबंधन को चेताया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

