Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

US Impressed By India Strength In Asia: एशिया में भारत की बढ़ती रणनीतिक ताकत और प्रभाव को देखते हुए अमेरिका ने भारत के साथ अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति 2026 के अमल को लेकर सीनेट समिति को सौंपी गई एक रिपोर्ट में भारत के साथ रक्षा साझेदारी को अहम बताया गया है। रिपोर्ट में अमेरिका की अपने सहयोगी देशों के साथ जिम्मेदारियां साझा करने की रणनीति में भारत की भूमिका पर जोर दिया गया है। भारत के साथ रक्षा साझेदारी पर अमेरिका का जोर रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका…

Read More

नई दिल्ली। Election Commission Of India: निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का SIR पूरा हो चुका है, वहां ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले Form-6 से SIR से संबंधित अतिरिक्त घोषणा को हटा दिया गया है। आयोग के इस फैसले के बाद इन राज्यों में नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब निर्धारित वैधानिक Form-6 ही भरना होगा। SIR से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी या घोषणा देने की आवश्यकता नहीं होगी। SIR पूरा होने…

Read More

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन्यजीवों के प्रति ग्रामीणों का प्रेम और आस्था देखने को मिली। गणेश चतुर्थी के दिन जंगल में जन्मे हाथी के नन्हे शावक की ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मनाई। शावक के जन्म के करीब 15 दिन बाद मंगलवार को आयोजित इस अनोखे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जंगल की सीमा पर पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों ने हाथी के बच्चे के स्वस्थ, सुरक्षित और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। वन्यजीवों के प्रति ग्रामीणों की इस अनूठी पहल की चर्चा…

Read More

CG Rajyotsav 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार बेहद खास और रोमांचक होने जा रहा है। राज्योत्सव के भव्य आयोजन में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम सारंग (Sarang) अपने शानदार हवाई करतब दिखाएगी। 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का रोमांचक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आसमान में हेलीकॉप्टरों की शानदार कलाबाजियां, सामूहिक उड़ान और अनुशासित हवाई प्रदर्शन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। राज्योत्सव में इस विशेष आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इससे प्रदेशवासियों को भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और तकनीकी कौशल को करीब से…

Read More

नई दिल्ली: Donald Trump AI Chatbot: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को America.gov वेबसाइट लॉन्च की, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस चैटबॉट भी शामिल है। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी जानकारी और सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। हालांकि, लॉन्च के दौरान चैटबॉट के कुछ जवाब ट्रंप के सार्वजनिक दावों से अलग नजर आए। 2020 चुनाव पर चैटबॉट ने क्या कहा? America.gov के AI चैटबॉट से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सवाल किया गया। जवाब में उसने कहा कि आधिकारिक संघीय स्रोतों में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी ने चुनाव…

Read More

श्रीनगर। Pahalgam Attack:  जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पहलगाम आतंकी हमले में वांछित और ₹20 लाख के इनामी आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान उसका शव बरामद किया। हाशिम मूसा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा आतंकी था और उसके बारे में बताया गया है कि वह पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में पैरा-कमांडो के तौर पर काम कर चुका था। ऑपरेशन कोराग में मारा गया हाशिम मूसा सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार देर रात खुफिया जानकारी के आधार पर…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs WI 2nd ODI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में सभी की नजरें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर टिकी हैं। पहले वनडे में भारत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। विराट कोहली ने नाबाद 139 रन, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन की पारी खेलकर टीम…

Read More

बॉलीवुड डेस्क। करीना कपूर और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की एक साथ तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। दोनों पहली बार करीना कपूर के शो ‘व्हॉट वुमन वांट्स’ में साथ नजर आईं। करीना और मीरा को एक साथ देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। करीना कपूर के शो में पहुंचीं मीरा राजपूत करीना कपूर अपने चर्चित शो ‘व्हॉट वुमन वांट्स’ के नए सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। शो में बॉलीवुड समेत अलग-अलग क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां मेहमान के तौर पर नजर आने वाली हैं। इसी कड़ी में…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज आवाज में डीजे बजाने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार नए कानून की तैयारी कर रही है। गृह एवं जेल विभाग की ड्राफ्ट कमेटी ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 का प्रारंभिक प्रारूप जारी कर दिया है। सरकार ने इस प्रस्तावित कानून पर आम नागरिकों, विशेषज्ञों, संस्थाओं और संबंधित पक्षों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए 30 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। 1985 के कानून में संशोधन की तैयारी राज्य सरकार ने मौजूदा छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 में आवश्यक संशोधन करने के…

Read More

CG Train News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके चलते अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने निर्माण कार्य को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में इस अवधि के दौरान रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को घर से निकलने…

Read More