Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम के जोन 10 अमलीडीह कार्यालय से करीब 100 एकड़ बेशकीमती जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बड़ी लापरवाही के उजागर होने के बाद निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित जोन कमिश्नर को पद से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है। गायब हुई फाइलों में बोरियाकला इलाके के ओम नगर, साईं नगर और बिलाल नगर क्षेत्र के 69 भूखंडों के लेआउट और वैध-अवैध निर्माण की विस्तृत जानकारी शामिल थी। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डरों को अनुचित लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से…
रायपुर। राज्य सरकार ने शैलाभ साहू को परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। यह प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। Indian Premier League 2026 : रायपुर में RCB के दो आईपीएल मैच, अब QR कोड से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री
करौली। राजस्थान के करौली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नादौती की एसडीएम (SDM) काजल मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल 2026 को हुई इस ACB Raid के दौरान ब्यूरो की टीम ने एसडीएम कार्यालय में छापा मारा, जहां काजल मीणा को 60 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा गया। इस हाई प्रोफाइल मामले में भ्रष्टाचार के तार केवल अधिकारी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उनके रीडर दिनेश सैनी और क्लर्क प्रवीण धाकड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान क्लर्क के बैग से 4 लाख…
Chhattisgarh Road Accident , रायपुर — छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ़्तार का खूनी खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर हुए एक हृदयविदारक हादसे में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला अपने पति और बेटे के साथ स्कूटी पर जा रही थी, जब एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति और बेटे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। Chhattisgarh…
Chhattisgarh Health Department Corruption , रायपुर — छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) में हुए कथित ₹550 करोड़ के रिएजेंट घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज एक बड़ा कदम उठाया है। ACB ने रायपुर की विशेष अदालत में इस मामले का पूरक चालान (Supplementary Chargesheet) दाखिल कर दिया है। यह चालान कॉर्पोरेशन के तत्कालीन प्रबंध निदेशक (MD) डॉ. कुंजल शर्मा (Kunjal Sharma) की भूमिका को केंद्र में रखकर दाखिल किया गया है। शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए रिएजेंट्स की कीमतों में कृत्रिम रूप से बढ़ोतरी की और चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाया। आप…
Chhattisgarh Crime News , रायपुर/मुंबई — रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप (Mahadev App) की तर्ज पर चल रहे एक बड़े सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस पूरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड, रायपुर के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी (Babu Khemani), को मुंबई से गिरफ्तार किया है। खेमानी को आज ट्रांजिट रिमांड पर फ्लाइट से रायपुर लाया गया। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में पुलिस ने 6 अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा है, जो खेमानी के रिश्तेदार हैं और रायपुर में रैकेट ऑपरेट कर रहे थे। CG NEWS ; जनगणना 2027,…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में एक निजी प्ले स्कूल द्वारा सरगुजिहा बोली बोलने के आधार पर एक मासूम बच्चे का एडमिशन ठुकराने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यह घटना तब सामने आई जब परिजनों ने बच्चे के दाखिले के लिए स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन बच्चे के स्थानीय बोली में बात करने के कारण उसे प्रवेश देने से मना कर दिया गया। एक ओर जहां राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में स्थानीय संस्कृति और सरगुजिहा भाषा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को इसी बोली में पढ़ाने के निर्देश दे रही है, वहीं निजी स्कूल के इस…
CG NEWS ; रायपुर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना कार्य में लगे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना अनुमति अवकाश नहीं दिया जाएगा। यह आदेश पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार, जनगणना कार्य 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान बिना कलेक्टर की पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी न तो छुट्टी ले सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ सकेगा। विशेष परिस्थितियों में ही जिला जनगणना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सक्रिय रेत माफियाओं के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिए नियमों में कड़े संशोधनों को मंजूरी दी गई। नई नीति के तहत अब खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर ₹25,000 से लेकर ₹5 लाख तक का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025’ और ‘गौण खनिज नियम 2015’ में अहम बदलाव किए हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी को प्रभावी ढंग…
Chhattisgarh Journalist Safety News , सारंगढ़-बिलाईगढ़ — छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरकारी महकमे से एक बेहद शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां कृषि विभाग कार्यालय में एक सरकारी अधिकारी ने सारी मर्यादाएं लांघते हुए एक पत्रकार और एक वकील की बेरहमी से पिटाई कर दी। सरकारी दफ्तर के अंदर हुई इस गुंडागर्दी की पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। Strait of Hormuz Crisis 2026 : दो टूक जवाब , ‘होर्मुज में बाधा बर्दाश्त नहीं’,…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com