Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
RAIPUR PRESS BRIFING MORNING DATE 16 June 2026 ( NEWS SOURCE) अधिवक्ता अनिल देवांगन (लेखन एवं संपादन) अमलीडीह, रायपुर: : विभिन्न थानों में नए विधिक प्रावधानों के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किए गए हैं। कानून के छात्रों, शोधकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों की विधिक समझ के लिए जिले के विभिन्न थानों से प्राप्त प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) का बिंदुवार, तथ्यात्मक और धारा-वार विस्तृत विवरण नीचे प्रस्तुत है: 1. थाना गोलबाजार (सम्पत्ति संबंधी अपराध) अपराध क्रमांक व तिथि: 97/26, दिनांक: 15-06-26 (समय: 20:44) घटना दिनांक व समय: 12-06-26 को दोपहर 14:00 बजे घटना स्थल: मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे, गोल बाजार आवेदक:…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका देते हुए राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी, जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 50 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर भी असर आयोग के फैसले के अनुसार, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। वहीं कृषि पंप के लिए उपयोग होने वाली बिजली भी 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है। Roshan Anand Bail News : कोचिंग विवाद में जेल गए…
NEET UG Exam 2026 : जगदलपुर। देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वायु सेना के विशेष विमान के जरिए प्रश्नपत्रों को पहुंचाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीलबंद पेटियों में प्रश्नपत्रों को विमान से उतारकर सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा गया। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और जिला प्रशासन ने परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। प्रश्नपत्रों की खेप जैसे ही जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंची,…
Ahmedabad Plane Crash : नई दिल्ली। अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश को लेकर एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए पायलटों के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स’ (FIP) ने दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) से मामले की दोबारा और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि शुरुआती रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है, जिससे दुर्घटना के वास्तविक कारणों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। FIP ने AAIB को भेजे अपने पत्र में दावा किया है…
Roshan Anand Bail News : पटना। बिहार के चर्चित कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु GS एकेडमी’ के संचालक रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जमानत मिलने के बाद रोशन आनंद आज सहरसा पहुंचकर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रोशन आनंद पिछले दिनों कोचिंग विवाद से जुड़े एक मामले में जेल में बंद थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 समेत अन्य…
US-Iran’ यरुशलम। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजराइल ने अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते को मानने से साफ इनकार कर दिया है। इजराइली सरकार के इस रुख ने क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में इजराइल किसी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि लेबनान, सीरिया और गाजा में बनाए गए सुरक्षा क्षेत्रों (सिक्योरिटी जोन) में इजराइली सेना की तैनाती जारी…
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना और कार्यसूची जारी कर दी है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, शासकीय कार्यों और वित्तीय मामलों पर चर्चा होगी। CG NEWS : राम मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं दो महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सत्र के दौरान सदन में प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल तथा विभिन्न विभागों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।…
CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपनिया शाखा की महिला बैंक मैनेजर का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर बैंक मैनेजर अनिता पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला एक विधवा महिला से उसके मृत पति के बैंक खाते की जमा राशि दिलाने के एवज में रिश्वत मांगने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने दिवंगत पति के खाते में जमा रकम निकालने और आवश्यक बैंक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कई दिनों से…
पालघर (महाराष्ट्र)। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 22 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस Sanchita Ugle ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध स्थिति सामने नहीं आई है। घटना के समय संचिता घर पर अकेली थीं। उनके पिता ने भी किसी पर शक…
CG Tourism News : रायपुर। मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है। वन विभाग ने राज्य के संरक्षित वन क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यानों और जंगल सफारी क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर अगले तीन महीनों के लिए रोक लगा दी है। यह आदेश सोमवार से प्रभावी हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बारिश के मौसम में जंगलों के रास्ते फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो जाते हैं। इसके अलावा नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा रहता है। इसी वजह से हर वर्ष मानसून के…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com