रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका देते हुए राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी, जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 50 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे।
गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर भी असर
आयोग के फैसले के अनुसार, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। वहीं कृषि पंप के लिए उपयोग होने वाली बिजली भी 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ऐलान
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई दरों की घोषणा की। इस दौरान आयोग के सदस्य Vinod Ganodwale और Ajay Singh मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन नई दरों को मंजूरी दी गई है।
घाटे का हवाला, बढ़ोतरी का प्रस्ताव
बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पावर कंपनी द्वारा दिया गया था, जिसमें करीब 6 हजार करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए 24 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग की गई थी। आयोग ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लिया।
उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
नई दरों के लागू होने के बाद घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

More Stories
पटरी पर बैठकर फ्री-फायर खेल रहा बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आया, एक गंभीर’ ईयरफोन लगाकर मोबाइल में बिजी थे 2 दोस्त
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में राशन की हेराफेरी पर लगेगी रोक’ PDS सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही साय सरकार
CG Crime News : धमतरी में एक ही दिन में 3 मौतें, किसी ने फांसी लगाई तो किसी ने शराब में मिलाकर जहर पिया