Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी परियोजना को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने गांव के वार्ड नंबर 16 और 17 में स्थित करीब 48 मकानों को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार देर रात से ही राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन किसी भी समय बेदखली की कार्रवाई शुरू कर सकता है। देर रात पहुंची प्रशासन…
Sex Racket दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित लंबे समय से बंद पड़े जलाराम लॉज में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां और दो युवक मौके पर मिले। पुलिस ने मौके से नगदी और अन्य सामग्री भी जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बंद पड़े जलाराम लॉज…
Moto Pad 70 PRO— भारतीय टेक बाजार में प्रीमियम टैबलेट की जंग तेज करते हुए मोटोरोला ने आखिरकार अपना सबसे पावरफुल फ्लैगशिप एंड्रॉयड टैबलेट Moto Pad 70 PRO आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस सीधे तौर पर उन प्रोफेशनल्स, छात्रों और मल्टीटास्कर्स को टारगेट करता है जो पीसी (PC) जैसी प्रोडक्टिविटी की तलाश में हैं। कंपनी ने इस भारी-भरकम फीचर्स वाले टैबलेट को दमदार प्रोसेसर और एआई टूल्स के साथ बाजार में उतारा है, जिसकी बिक्री आगामी 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। मोटोरोला ने भारत में उतारा प्रीमियम Moto Pad 70 PRO, गजब के…
Sheikh Hasina’s major announcement : नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह इस साल के अंत तक अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं। साल 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में रह रहीं हसीना ने कहा कि उन्हें मौत का कोई डर नहीं है और उनकी वापसी किसी निजी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश में लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के राजनीतिक अधिकारों की बहाली के लिए होगी। हसीना का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश में उनकी पार्टी अवामी…
Uniform Civil Code : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब पश्चिम बंगाल भी यूसीसी लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सरकार विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के अलावा अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की जब्ती और नीलामी से संबंधित विधेयक भी पेश करेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा एवं असामाजिक गतिविधि नियंत्रण विधेयक-2026 भी सदन…
मेष राशि जोखिम का समय बीत चुका है और भाग्य के साथ से यात्रा के योग बन रहे हैं. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी बेहतर है, जिससे धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. निवेश के लिए समय बेहद शुभ है. वृषभ राशि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण वाहन सावधानी से चलाएं. करियर में पार्टनर का सहयोग रहेगा और नए प्रेम के लिए यह बेहतरीन समय है. संतान पक्ष अच्छा है और सरकारी फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मिथुन राशि स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार के साथ यह समय धनार्जन और निवेश के लिए बेहद उपयुक्त है.…
CG News : पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में अमरकंटक मार्ग पर तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पास में मौजूद एक 6 वर्षीय मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अमरकंटक मार्ग पर काफी तेज गति से आ रही थी। बताया जा रहा है कि अधिक…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के चिकित्सा सेवा देने की अनुमति से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर उठ रहे विरोध के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग केवल बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की कमी की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। डॉक्टरों की कमी को बताया बड़ी चुनौती स्वास्थ्य…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई, जिसमें 47 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट पुलिस का विशेष अभियान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य…
Pune Murder Case : पुणे। पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को जांच टीम मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची, जहां घटना से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा समझने के लिए सीन रीक्रिएट किया गया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं की जांच की। घटनास्थल पर कराया गया सीन रीक्रिएशन पुलिस अधिकारियों ने सिया गोयल की मौजूदगी में लोहगढ़ फोर्ट पर घटना के क्रम को दोबारा दोहराया। जांच टीम ने यह जानने…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com