Uniform Civil Code : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब पश्चिम बंगाल भी यूसीसी लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

सरकार विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के अलावा अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की जब्ती और नीलामी से संबंधित विधेयक भी पेश करेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा एवं असामाजिक गतिविधि नियंत्रण विधेयक-2026 भी सदन में रखा जाएगा।
सरकार का दावा है कि प्रस्तावित कानून के जरिए संगठित अपराध, अवैध खनन, हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी तथा सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। विधेयक में जन सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले व्यक्तियों को एक वर्ष तक हिरासत में रखने और अपराधियों की अवैध संपत्तियां जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में सत्ता में आने के छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का वादा किया था। अब सरकार तय समय-सीमा से पहले ही इस वादे को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
विशेष सत्र में यूसीसी समेत अन्य विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। इन प्रस्तावों को राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

More Stories
Sheikh Hasina’s major announcement : ‘मौत से नहीं डरती’… शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान
Pune Murder Case : सिया गोयल को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट किया’ आरोपी चेतन की बाइक और हेडफोन जब्त
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- सरकार ने छिपाए शहीदों के नाम