Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
मेष राशि- हाइड्रेटेड रहें और सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर और फाइनेंशियल लाइफ आज नॉर्मल रहेगी। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें। वृषभ राशि- आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत मध्यम रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं। आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। मिथुन राशि- खुद को और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी। कर्क राशि- तनाव से दूर रहें। नौकरीपेशा…
High Court’ रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों को बिना किसी वैधानिक प्रावधान के पुरुष अभ्यर्थियों से भरना नियमों के अनुरूप नहीं है। हाईकोर्ट ने रायपुर नगर निगम की वर्ष 2013-14 की सहायक शिक्षक भर्ती में ओबीसी महिला वर्ग के 12 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति को गैरकानूनी माना है। 204 सहायक शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा मामला यह पूरा मामला रायपुर नगर निगम द्वारा सहायक शिक्षक यानी शिक्षाकर्मी वर्ग-3 (विज्ञान) के कुल 204 पदों…
CG NEWS : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले डॉक्टर पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में डॉक्टर कथित तौर पर पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे पैसे मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के एवज में डॉक्टर ने 1 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद कथित तौर पर 500 रुपये लिए गए। इसी दौरान डॉक्टर के पैसे लेने का…
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें एक पक्ष के 17 और दूसरे पक्ष के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का पुलिस ने पैदल जुलूस भी निकाला। मास्टरमाइंड का कट्टा लहराते VIDEO वायरल हिंसा के मामले में पुलिस कार्रवाई के बीच सोहेल खान का एक CCTV वीडियो सामने आया है,…
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य और एक लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए जानकारी के अनुसार, प्राचार्य और लिपिक द्वारा एक काम के एवज में कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए…
Strait of Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने का सुझाव दिया है। ट्रंप के इस बयान पर व्हाइट हाउस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति के सुझाव को लेकर कहा कि “यह सुनने में अच्छा लगता है।” ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दिया नाम बदलने का सुझाव डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलने का सुझाव दिया। उन्होंने लिखा कि अब जब यह…
Social Media Code: सरकारी अधिकारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार नए नियम लाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित ‘सोशल मीडिया आचार संहिता’ का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान अधिकारियों के रील्स देखने, व्यक्तिगत वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट साझा करने जैसी गतिविधियों पर लगाम लगाना है। सरकारी कर्मचारियों के लिए आएगा सोशल मीडिया कोड सरकार अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े एक अलग कोड पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नौकरशाहों को इस दिशा में नियम तैयार करने की संभावना पर विचार करने को…
IndiGo flight: दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को गुरुवार को पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ओमान के मस्कट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। विमान ने दोहा से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही अपना रास्ता बदल लिया और मस्कट में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो का A320neo विमान फ्लाइट नंबर 6E 1302 के तहत दोहा से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ था। फ्लाइट ने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी के बाद सुबह लगभग 3 बजे उड़ान भरी। हालांकि, उड़ान भरने के दो घंटे से भी कम समय…
Bangladesh squad announced for Asian Games: सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने अपनी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को सौंपी गई है। वहीं, नजमुल हुसैन शांतो और तेज गेंदबाज हसन महमूद की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी हुई है। लिटन दास हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। अब फिट होकर वह कप्तान के तौर पर वापसी कर रहे हैं। शांतो और हसन महमूद की वापसी नजमुल हुसैन शांतो ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मई 2025…
Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में धीमी कमाई के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को फिल्म ने 27वें दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया। 27वें दिन ‘हनुमान अंश’ की शानदार कमाई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 61.88 करोड़ रुपये तक पहुंच…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com