Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
रायपुर 4 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है। प्रदेश में खनिज राजस्व प्राप्ति में दंतेवाड़ा अव्वल वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के खनिज राजस्व संग्रहण में जिला दंतेवाड़ा ने सर्वाधिक 6580 करोड़ रुपये का…
रायपुर 4 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अब प्रदेश में ‘लोक सुराज अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म करना और ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसमें समाधान शिविरों से लेकर योजनाओं की समीक्षा तक की जाएगी। अप्रैल से शुरू होकर ये अभियान 31 मई तक चलेगा। लोक सुराज अभियान का पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जनता से आवेदन लिए जाएंगे। इन आवेदनों में नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव दर्ज करवा सकेंगे। दूसरे चरण में, एक…
अंबिकापुर। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां पहले से शादीशुदा जोड़ों की दोबारा शादी कराकर उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाया गया। इनमें दो जोड़े ऐसे थे जिनके पहले से संतान भी है, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई और ऐसे हितग्राहियों को मिलने वाली 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि रोक दी गई। यह विवाह तीन महीने पहले अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ था, जिसमें 362 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। जांच में पता चला कि अंबिकापुर…
बलौदाबाजार हिंसा: कोर्ट का बड़ा फैसला, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत आठ पर आरोप तय रायपुर | बलौदाबाजार हिंसा मामले में बुधवार को जिला न्यायालय से चौंकाने वाला फैसला सामने आया। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित आठ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप तय कर दिए गए हैं। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सभा में मौजूद आठ से दस हजार लोगों को उग्र आंदोलन और विधि विरुद्ध जमाव के लिए भड़काने का संगीन आरोप है। यही नहीं, भीड़ को पुलिस अधिकारियों की हत्या के प्रयास और आगजनी के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया गया है। जैतखाम…
छत्तीसगढ़: जीजा की जगह साला देने पहुंचा 10वीं की परीक्षा, एडमिट कार्ड से खुली पोल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 10वीं ओपन स्कूल की परीक्षा में एक युवक अपने जीजा की जगह बैठने पहुंचा, लेकिन एडमिट कार्ड से चेहरा मिलाने पर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका जीजा वन विभाग में प्यून के पद पर कार्यरत है और छुट्टी न मिलने के कारण वह परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र में शक होने पर खुला मामला यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है, जहां 1 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित…
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हाथी के हमले से युवक की मौत, दो घायल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला, जबकि दो अन्य युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, हालांकि वे गिरकर घायल हो गए। यह घटना सेमरसोत अभयारण्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघरा में हुई। जिले में बीते चार दिनों में हाथियों के हमले से चार लोगों की मौत हो चुकी है। खेत में घुसे हाथी ने मचाई तबाही जानकारी के अनुसार, घाघरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय दिनेश पोया अपने दो साथियों—रामकरण गोंड़ (40)…
छत्तीसगढ़ सरकार ने मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदला, कांग्रेस ने जताई आपत्ति छत्तीसगढ़ सरकार ने टॉपर्स के लिए चलाई जा रही स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदल दिया है। अब यह योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के नाम से जानी जाएगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया है। नाम बदलने से रुका था टॉपर्स का…
रायपुर नगर निगम में गुरुवार को जोन अध्यक्षों के चुनाव हुए। भाजपा के पार्षद 8 जोन में निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि जोन-3 में अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई और चुनाव स्थगित कर दिया गया। यहां जल्द ही चुनाव होंगे। दरअसल, भाजपा के सत्ता में आने के बाद जोन अध्यक्षों का चुनाव पिछले बार की तरह ही हुआ। चुनाव की प्रक्रिया जोन कार्यालयों में पूरी की गई। कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम होने के कारण कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जिसके चलते सिंगल नामांकन होने पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। यहां…
मुख्य बिंदु: नक्सलियों ने केंद्र सरकार से एंटी-नक्सल ऑपरेशन रोकने का आग्रह किया। सशर्त शांति वार्ता की मांग करते हुए केंद्र सरकार से बातचीत की उम्मीद जताई। अमित शाह 4 अप्रैल की शाम छत्तीसगढ़ पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल प्रभावित बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों ने तत्काल युद्धविराम और सशर्त शांति वार्ता की मांग की है। नक्सली प्रवक्ता अभय द्वारा जारी बयान में केंद्र सरकार से एंटी-नक्सल ऑपरेशन रोकने, सुरक्षा बलों की वापसी और माओवादी विरोधी अभियानों को बंद करने का आग्रह किया गया है। 4 अप्रैल की शाम छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे अमित…
रायपुर: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर यह एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार, उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद कर रही थीं। 1 सितंबर 2023 को जब तपन अपने गांव गरियाबंद गए हुए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आईं और किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर व…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com