रायपुर: राजधानी रायपुर में देर रात चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। निगरानी बदमाश राजा बैजड ने चाकूबाजी की है। मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश राजा बैजड ने पुरानी रंजिश को लेकर मोना तेली पर चाकू से हमला कर दिया।
कौन हैं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया जिसे 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, आखिर क्या है जुर्म?
बताया जा रहा है कि, मोना तेली बाबू GST का जन्मदिन मानकर घर जा रहा था। इसी दौरान राजा बैजड ने उसकी कार रुकवाई और उसपर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा बैजड फरार हो गया है।
कब रखा जाएगा सावन के पहले सोमवार का व्रत? जानें पूजा से जुड़ी जरूरी बातें
बता दें कि, राजा बैजड निगरानी बदमाश है और काफी दिनों से जेल में बंद था। राजा हाल ही में जेल से छूटा था और पुरानी रंजिश को लेकर मोना टोली को चाकू मार दिया। इस वारदात में मोना तेली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी राजा बैजड की तलाशी में जुट है है।

More Stories
CG News : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
CG News : बंदरों का आतंक’ पालने से 5 माह के मासूम को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
CG Industrial Accident : मां शिवा प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत, तीन मजदूर अब भी अस्पताल में भर्ती