पहलगाम/नई दिल्ली।’ कश्मीर में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में ढह गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि त्राल में आसिफ शेख और अनंतनाग के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।
ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। इन दोनों आतंकवादियों का नाम पहलगाम हमले से जुड़ा है।
घाटी फिर दहली: पर्यटकों से नाम पूछकर की गई हत्या, UP के युवक को सिर में मारी गोली
उधर, बांदीपोरा में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। 2 जवान भी घायल हैं। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद यहां शुक्रवार सुबह से ही सर्चिंग चल रही थी। एनकाउंटर अभी जारी है।
पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया। बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 27 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।



More Stories
India Will Become A Global Hub For AI : PM मोदी से मिले गूगल CEO सुंदर पिचाई, प्रधानमंत्री बोले- 2030 तक $400 बिलियन का होगा IT सेक्टर
Dwarka Car Accident : ‘इमोशनल ड्रामा बंद करो…’, बेटे को खोने वाली मां का आरोपी के पिता पर फूटा गुस्सा, पूरे परिवार की गिरफ्तारी की मांग
India-France’S Unbreakable Friendship : मैक्रों ने PM मोदी संग शेयर की ‘जय हो’ वाली फोटो, 3.25 लाख करोड़ की डिफेंस डील से पाकिस्तान में खलबली