नई दिल्ली।’ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर के चार इलाकों में गोलाबारी की। इसमें कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर शामिल हैं। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बुधवार को पुंछ में LoC पर फायरिंग के चलते 15 भारतीयों की मौत हो गई थी।
ऑपरेशन सिंदूर के 24 घंटे के बाद बुधवार-गुरुवार की आधी रात अमृतसर और जालंधर में धमाकों की आवाज सुनाई दी। अमृतसर में रात 1:02 बजे से लेकर 1:09 बजे के बीच छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि धमाके किस वजह से हुए।
हवाई हमलों की आशंका के बीच मॉक ड्रिल: निकासी, ब्लैकआउट और चेतावनी सायरन की होगी जांच
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राउंड चेक में किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं है।
भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए।
PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की। ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि यह नया भारत है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। यह तो होना ही था।

More Stories
PM Modi : पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला’ ‘मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति कर देश में भय फैला रही है पार्टी’
BREAKING : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ 13 साल से कोमा में रह रहे युवक को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की इजाजत
‘Agni Pariksha’ in Lok Sabha’: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जंग; BJP ने जारी किया ‘कड़ा व्हिप’