Amlidih रायपुर: राजधानी के पॉश इलाकों, विशेषकर अमलीडीह और न्यू राजेंद्र नगर में इन दिनों बाहरी और संदिग्ध लोगों की घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है, जो शहर की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे का संकेत है। बिना पुख्ता पहचान के किराए के मकानों और फ्लैट्स में पनाह लेने वाले लोग अक्सर संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इस बात की पुष्टि एक बार फिर तब हुई, जब न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के फरार आरोपी चंदन ठाकुर (28 वर्ष) को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि पिछले साल 22 दिसंबर 2025 को पुलिस ने सूचना के आधार पर अमलीडीह के वरुण अपार्टमेंट्स के एक फ्लैट में दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने 11.560 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 83,000 रु.), नगदी और मोबाइल फोन के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें नागपुर और बिहार के निवासियों सहित एक नाबालिग भी शामिल थी। घटना के बाद से ही इस नेटवर्क का अहम गुर्गा चंदन ठाकुर फरार चल रहा था। डीसीपी (पश्चिम क्षेत्र) के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस ने नागपुर में दबिश देकर उसे धर दबोचा और 27 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
नागरिकों की सतर्कता और पुलिस सत्यापन है जरूरी वरुण अपार्टमेंट्स जैसी पॉश कॉलोनियों में मादक पदार्थों की तस्करी के इस भंडाफोड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि तस्कर और अपराधी अब रिहायशी इलाकों में छिपकर अपने काले कारोबार को चला रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता बेहद जरूरी हो गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने मकान या फ्लैट किराए पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति की पूरी पड़ताल अवश्य करें।

नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिस का सहयोग करें।
“किरायेदार सत्यापन से सम्बंधित फॉर्म लेने के लिए सुविधा ऑनलाइन चॉइस सेंटर, नगर निगम जोन 10 परिसर अथवा समृद्धि विहार गेट अथवा निःशुल्क मार्गदर्शन के लिए More Chhattisagarh Law Chamber अधिवक्ता अनिल देवांगन, अधिवक्ता व्यास नारायण देवांगन या अधिवक्ता शशिकांत सोनी से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।”
संकट में हों? घबराएं नहीं! अपने नजदीकी थाने का नंबर और स्थान जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: 🔗 यहाँ क्लिक करें।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Chhattisgarh Police Apps के लिंक यहाँ से प्राप्त करें
रायपुर जिले अंतर्गत सभी थानों के बीते दिनों में अपराध घटनाक्रम जानने के लिए हमारे WhatsApp चैनल में बने रहें …..
Sashakt App स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम ‘सशक्त ऐप’ से अब जनता बनेगी पुलिस की ‘तीसरी आँख’
विशेष समाचार: ‘सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़’ की झलक के साथ साल 2026 का कैलेंडर जारी

More Stories
CG NEWS : BSP हादसे पर बड़ा एक्शन’ 3 मजदूरों की मौत के बाद दो अधिकारी सस्पेंड, मिट्टी धंसने से गई थी जान
CSMCL : भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार , छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई
CG NEWS : बड़ा रेल हादसा टला’ कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी भीषण आग, गतौरा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी