अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह नया टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी होगा, जिसमें मौजूदा 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ-साथ रूस से तेल खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है।
कोरबा: शराबी युवक की महिला ने की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल
ट्रंप प्रशासन का दावा है कि भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए मॉस्को को आर्थिक मदद दे रही है। अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी कि अगर वह रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो उसे कड़े टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। इसी चेतावनी के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध की स्थिति बन गई है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने एक मसौदा अधिसूचना जारी कर इस फैसले की जानकारी दी है। इस कदम को भारत ने “अनुचित, अन्यायपूर्ण और अकारण” बताया है। भारत का कहना है कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजार के आधार पर तेल आयात करता है। यह नया टैरिफ भारत के कई प्रमुख निर्यात क्षेत्रों, जैसे कपड़ा, रत्न और आभूषण पर असर डालेगा। इस फैसले से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत भी प्रभावित हुई है।



More Stories
Avimukteshwarananda : अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा हमला डिप्टी सीएम केशव मौर्य को रोके जाने का आरोप
Gold Rate Today : गणतंत्र दिवस पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी ₹3.34 लाख के पार; जानें प्रमुख शहरों के रेट
Republic Day 2026 : कर्तव्य पथ पर ‘वंदे मातरम’ की गूंज, 77वें गणतंत्र दिवस पर दिखा भारत का पराक्रम, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र