रायपुर। रायपुर नगर निगम (RPR Municipal Corporation) से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। करीब 10 महीनों से लंबित चल रहा नेता प्रतिपक्ष का विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
आकाश तिवारी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू की जगह यह पद संभाला है। बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन और पार्षद दल के बीच लंबे समय से चल रहे मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया।
नई नियुक्ति के बाद रायपुर नगर निगम की राजनीति में नए समीकरण और गठजोड़ बनने की संभावना जताई जा रही है। आकाश तिवारी की छवि एक युवा और आक्रामक नेता के रूप में देखी जाती है, जो निगम की बैठकों में विपक्ष की आवाज को और धार देंगे।
सूत्रों का कहना है कि यह फैसला संगठनात्मक मजबूती और आगामी नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश जारी होते ही रायपुर नगर निगम में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

More Stories
Vijay Sharma Home Minister CG : मुख्यधारा की नई तस्वीर: पूर्व नक्सलियों के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा का लंच, विकास पर हुई चर्चा
CG NEWS : मुख्यधारा में स्वागत’ गृह मंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को कराई ‘जंगल सफारी’, साथ बैठकर किया भोजन
CG Weather Update : फरवरी में ही ‘मई’ का अहसास छत्तीसगढ़ में भीषण तपिश की दस्तक, IMD की चेतावनी