Airtel ने फरवरी और मार्च के दौरान लाखों नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के पास ऐसे कई प्लान मौजूद हैं, जो लंबी वैलिडिटी और शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इनमें से एक 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है, जो उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स।
Airtel का 90 दिन वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल का यह प्लान 929 रुपये में उपलब्ध है और इसमें 90 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान के तहत यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS हर दिन मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को Airtel Xstream ऐप का एक्सेस और फ्री हेलो ट्यून की सुविधा भी दी जाती है। यह प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में मान्य है।
Jio का 90 दिन वाला प्लान
रिलायंस जियो भी 90 दिनों की वैधता वाला एक प्रीपेड प्लान पेश करता है, जिसकी कीमत 899 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ कुल 180GB डेटा और अतिरिक्त 20GB बोनस डेटा (कुल 200GB) मिलता है। इसके अलावा, इसमें डेली 100 SMS और 90 दिनों के लिए JioCinema (Hotstar) का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा के साथ एंटरटेनमेंट सुविधाएं भी चाहते हैं।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Raipur Police Update: अपहरण, धोखाधड़ी, आबकारी और नारकोटिक्स मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, कुल 18 अपराध दर्ज
Raipur Police Update: राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर सख्त, आबकारी, ड्रग्स और धोखाधड़ी के 37 मामलों में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां
Raipur Police Update: Law and Order Insights 03 June 2026: अपहरण, सड़क दुर्घटनाओं और अवैध आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ FIR, 29 मामलों की विस्तृत रिपोर्ट