सलमान खान के घर में घुसपैठ की कोशिश के बाद अब फेमस अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर में भी अनजान महिला ने घुसपैठ की है। मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई को बांद्रा वेस्ट स्थित आदित्य रॉय कपूर के निवास में 47 वर्षीय गजाला झकारिया सिद्दीकी नामक महिला घुस आई। उसने दावा किया कि वह अभिनेता को एक उपहार देने आई है, लेकिन आदित्य रॉय कपूर ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया।
उस समय अभिनेता शूटिंग के लिए घर पर नहीं थे और घर पर उनकी घरेलू सहायिका संगीता पवार अकेली थीं। शाम करीब 6 बजे जब डोरबेल बजी, तो नौकरानी ने दरवाजा खोलकर महिला को अंदर आने दिया। महिला ने खुद को फैन बताकर कपड़े और उपहार देने का झांसा दिया। बाद में जब अभिनेता घर लौटे, तो उन्होंने उस महिला को पहचानने से साफ मना किया। महिला उनके करीब पहुंचने की कोशिश करने लगी, जिससे अभिनेता ने घर छोड़कर सोसाइटी की मैनेजर को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने दुबई निवासी होने का दावा किया, लेकिन जब उसके मकसद के बारे में पूछा गया तो वह असमंजस में रही। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 331(2) के तहत घुसपैठ का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
Priyanka Chopra ‘का बॉलीवुड में ‘धमाकेदार’ कमबैक’ ‘वाराणसी’ के बाद अब मीरा नायर की बायोपिक में भी मिला बड़ा रोल
‘Raja Shivaji’ का जादू’ एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मचा तहलका, बॉक्स ऑफिस पर ‘राज’ करने को तैयार रितेश देशमुख की फिल्म
Ramayan के ‘कुश’ बने करोड़ों के कारोबारी, 1400 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं मयूरेश क्षेत्रमाडे