Categories

March 12, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अभिनेता Nitish Bhardwaj ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर — राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता Nitish Bhardwaj ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

CG Crime News : अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, ग्रामीणों ने साधुओं को घेरकर पीटा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेता नीतिश भारद्वाज को बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति एवं बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कला और लोक उत्सवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ की पहचान देश और दुनिया में और अधिक मजबूत हो सके।

About The Author