रायपुर — राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता Nitish Bhardwaj ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
CG Crime News : अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, ग्रामीणों ने साधुओं को घेरकर पीटा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेता नीतिश भारद्वाज को बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति एवं बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कला और लोक उत्सवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ की पहचान देश और दुनिया में और अधिक मजबूत हो सके।

More Stories
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, DPI ने जारी किया संक्षिप्त विज्ञापन, जानिए किस विषय में होगी नियुक्ति
CG School Holiday : भारी बारिश के बीच स्कूलों में छुट्टी घोषित, जलभराव से बढ़ी परेशानी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला’ EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के करीबियों के तीन ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज मिलने का दावा