भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में रविवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कैंप-1 से गोली चलने की सूचना आई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गोलियों की आवाज से दहशत में आए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

More Stories
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी
CG NEWS : रायपुर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव’ 4 जोन में बंटेगा शहर, डिजिटल मैपिंग से होगी निगरानी, जानें कब से होगा लागू
CG Swine Flu Case : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण’ इन लक्षणों से पहचानें बीमारी के संकेत