Categories

February 1, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

रायपुर पुलिस: सेंधमारी कर चोरी किए गए ₹5 लाख नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 9 दिसंबर 2025। रायपुर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कश्यप को गिरफ्तार किया है, जिसने सेंधमारी कर शिकायतकर्ता के घर से ₹5,00,000 नगदी की चोरी की थी। एण्टी काईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खमतराई की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

शिकायतकर्ता विजय कुमार सारथी, जो मूल रूप से जैजेपुर, जिला शक्ति के निवासी हैं और वर्तमान में हर्षित विहार, उरकुरा, खमतराई में किराए के मकान में रह रहे हैं, ने 9 दिसंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने दो माह पूर्व अपने पैतृक मकान को ₹38 लाख में बेचा था। इसमें से ₹5 लाख, जिसे वह उरकुरा में मकान खरीदने के लिए इस्तेमाल करने वाले थे, उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को अपने किराए के मकान में एक टीना की पेटी में रखे थे। 8 दिसंबर 2025 को जब उन्होंने पेटी देखी, तो उसमें से ₹5,00,000 गायब थे, जिसे किसी अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने विस्तृत पूछताछ शुरू की। लगातार की जा रही पतासाजी के दौरान, टीम ने संदेही आरोपी अनिल कश्यप (पिता पुरूषोत्तम कश्यम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम अरेठीकला, जिला शक्ति) को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने हर्षित विहार, उरकुरा स्थित किराए के मकान से ₹5,00,000 चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी नगदी ₹5,00,000 बरामद कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author