ECI SIR Process : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए ‘सिस्टमैटिक इलेक्टर्स वेरिएशन एंड रिव्यू’ (SIR) के दूसरे चरण में ऐतिहासिक तेज़ी दिखा रहा है। 4 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया 11 दिसंबर को समाप्त होने वाली है। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 99.18 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन (Digitization) पूरा कर लिया गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
Supreme Court : पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बढ़ा जोखिम
चुनाव आयोग ने मंगलवार (दोपहर 3 बजे तक) को इस SIR प्रक्रिया का विस्तृत बुलेटिन जारी किया, जिसमें बड़े राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की शानदार प्रगति का उल्लेख किया गया है।
SIR का दूसरा चरण: 50 करोड़ से अधिक मतदाताओं का डेटा अपडेट
ECI के अनुसार, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 50.99 करोड़ से अधिक मतदाता सूची में शामिल हैं। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) द्वारा मतदाताओं से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करके डिजिटल रूप से दर्ज करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
कौन कर रहा है यह काम?
ECI ने बताया कि इस महत्वपूर्ण SIR प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 5,33,096 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तैनात किए गए हैं, जिनका समर्थन करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा 12,43,716 बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की नियुक्ति की गई है।
इन राज्यों ने किया 100% वितरण और डिजिटाइजेशन
कई छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने असाधारण गति दिखाते हुए एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण में 100 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है।
-
100% फॉर्म वितरण वाले राज्य: लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, गुजरात, और गोवा।
डिजिटाइजेशन के मामले में भी इन राज्यों ने शानदार प्रदर्शन किया है:
-
लक्षद्वीप और मध्य प्रदेश: 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन
-
छत्तीसगढ़: 99.96 प्रतिशत डिजिटाइजेशन
-
गुजरात: 99.94 प्रतिशत डिजिटाइजेशन

More Stories
ईरान को भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाइयों की पहली खेप’ इजराइल का दावा- बमबारी में ईरानी खुफिया मंत्री ढेर
मोसाद के जासूस को ईरान ने दी फांसी’ संवेदनशील ठिकानों की तस्वीरें भेजने का आरोप, इजराइल पर मिसाइल अटैक जारी
BJP’s ‘Show of Strength’ In Rajya Sabha : 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, बहुमत के और करीब पहुंचा NDA