Categories

April 17, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

सीएम विष्णु देव साय फिर से शुरू करेंगे ‘जनदर्शन’, 13 नवंबर से जनता से सीधी मुलाकात — सचिवालय में तैयारियां तेज

रायपुर, 07 नवंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक बार फिर जनता से सीधे संवाद करने जा रहे हैं। लंबे इंतज़ार के बाद मुख्यमंत्री हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम की दोबारा शुरुआत होने जा रही है। यह जनसमस्याओं के समाधान का प्रमुख मंच है, जिसे अप्रैल–मई में सुराज अभियान शुरू होने के बाद अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। अब इसकी नई शुरुआत 13 नवंबर से की जाएगी।

GST Ghee Price : GST से सस्ता हुआ था घी, अब फिर ₹90 तक महंगा — कंपनियों का नया झटका!

सूत्रों के मुताबिक, सीएम सचिवालय ने जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस दौरान आम नागरिकों से मिलकर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे तथा तत्काल निराकरण के निर्देश देंगे।

संगठन और सरकार में फिर सक्रियता
जनदर्शन के साथ ही मुख्यमंत्री संगठनात्मक गतिविधियों पर भी जोर दे रहे हैं। हाल ही में कैबिनेट मंत्रियों की ठाकरे परिसर में बैठकें आयोजित की गई थीं, जो राज्योत्सव और बिहार चुनाव की व्यस्तता के कारण फिलहाल स्थगित हैं। उम्मीद है कि जनदर्शन की पुनः शुरुआत से जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद और अधिक मजबूत होगा।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay