Bilaspur Train Accident: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। लाल खदान स्टेशन के पास गेवरारोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (68733) और मालगाड़ी की जोरदार टक्कर में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।
मृतकों के नाम और पहचान हुई जारी
इस हादसे में 5 यात्रियों की पहचान हो चुकी है। इनमें लोको पायलट, छात्रा और अन्य यात्री शामिल हैं —
1️⃣ विद्या सागर (लोको पायलट)
2️⃣ प्रमिला वस्त्रकार
3️⃣ अंकित अग्रवाल
4️⃣ प्रिया चंद्रा (बीएससी फाइनल ईयर छात्रा, GGU बिलासपुर, निवासी – बहेराडीह, सक्ती)
5️⃣ शीला यादव (देवरी खुर्द, बहनिया मंदिर के पास)
इन नामों की पुष्टि के बाद मृतकों के घरों में मातम का माहौल है। प्रिया चंद्रा की मौत की खबर से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में भी शोक व्याप्त है।
10 घंटे चला रेस्क्यू अभियान
रेलवे और प्रशासन की टीम ने रातभर ऑपरेशन चलाया। हैवी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाया गया और रात 3 बजे तक शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया। SDRF, NDRF और रेलवे इंजीनियरों की टीमों ने राहत कार्यों में हिस्सा लिया।
घायल यात्रियों की सूची (मुख्य नाम):
-
मथुरा भास्कर (55 वर्ष)
-
चौरा भास्कर (50 वर्ष)
-
रश्मि राज (सहायक लोको पायलट, 34 वर्ष)
-
मोहन शर्मा (29 वर्ष)
-
गीता देबनाथ (30 वर्ष)
-
अंजूला सिंह (49 वर्ष)
-
नीरज देवांगन (53 वर्ष)
-
राजेंद्र मारुति बिसारे (60 वर्ष)
-
संतोष हंसराज (60 वर्ष)
-
अराधना निषाद (16 वर्ष)
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अपोलो और CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
Chhattisgarh Heatwave Yellow Alert : लू का खतरा , मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार जाने के संकेत
CG NEWS : फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा’ SDM के नकली हस्ताक्षर से बोर खनन की अनुमति, FIR दर्ज
Horrific Road Accident : ट्रक-माजदा की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक