जयपुर: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मनोहरपुर के पास मजदूरों से भरी एक यात्री बस हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे पूरी बस में करंट फैल गया और उसमें भीषण आग लग गई।
Chhattisgarh IPS Transfer :राज्य में बेहतर पुलिस प्रशासन को ध्यान में रखकर किया गया तबादला
हादसे में बस में सवार करीब 10 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, पांच मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह बस मजदूरों को लेकर एक ईंट भट्टे की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

