फतेहगढ़ साहिब। अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चलते ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने तीन जनरल कोचों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
Love Marriage Dispute: लव मैरिज पार्टी में खूनखराबा, युवती के भाई की पीट-पीटकर हत्या
घटना सुबह उस समय हुई जब ट्रेन फतेहगढ़ साहिब के नजदीक से गुजर रही थी। अचानक धुआं उठते देख यात्रियों ने शोर मचाया और तुरंत चैन पुलिंग की। ट्रेन रुकते ही यात्री बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर रेलवे कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कोचों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
फतेहगढ़ साहिब के स्टेशन मास्टर ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया गया है और ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

