रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने बड़ी सौगात दी है। राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (स्नातकोत्तर) कोर्स के लिए 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके बाद अब प्रदेश में शासकीय मेडिकल पीजी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 377 हो गई है।
Boat Accident in The Indian Ocean: 3 भारतीयों की मौत, 5 लापता
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नई सीटों की मंजूरी से मेडिकल छात्रों को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इन नई सीटों का आवंटन अंबिकापुर, कोरबा, राजनांदगांव, रायगढ़ और कांकेर मेडिकल कॉलेजों में किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए “महत्वपूर्ण उपलब्धि” बताते हुए कहा कि सरकार लगातार चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने एनएमसी का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करेगा।

