नई दिल्ली। इजरायल सेना ने बुधवार को घोषणा की कि हमास द्वारा युद्धविराम समझौते के तहत लौटाए गए चार शवों में से एक बंधक का शव सही नहीं था। फोरेंसिक जांच में पाया गया कि यह शव किसी भी बंधक से मेल नहीं खाता।
Girl Trapped In The Rain: संघर्ष और साहस, बहाव में फंसी बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया
सेना ने हमास को चेतावनी दी है कि सभी मृत बंधकों को लौटाने के लिए आवश्यक कदम उठाना होंगे। जानकारी के अनुसार, हमास ने सोमवार से अब तक कुल 20 जीवित बंधक और 8 शव इजरायल को सौंपे हैं। लौटाए गए शवों में 6 इजरायली, 1 नेपाली और 1 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
इजरायली अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और युद्धविराम समझौते का पालन करना बेहद जरूरी है।

