President Murmu NSS Award रायपुर | 10 अक्टूबर 2025 | छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नारायणपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता और NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया गया है।
10 October Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें अपना राशिफल …
सामाजिक बदलाव की सशक्त वाहक बनीं डॉ. नशीने
डॉ. रत्ना नशीने का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कर्मनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचलों में चल रहे सकारात्मक बदलावों की एक मिसाल भी है।
उन्होंने नारायणपुर और ओरछा जैसे सुदूर इलाकों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान जागरूकता, जैविक खेती, सौर ऊर्जा के उपयोग और महिला सशक्तिकरण जैसे कई कार्यक्रमों का सफल संचालन किया।
India-Afghanistan : संबंधों पर होगी आमिर खान मुत्तकी के दौरे में बात
NSS की टीम को भी सराहना
डॉ. रत्ना नशीने के नेतृत्व में कार्य कर रही NSS स्वयंसेवकों की टीम को भी इस पुरस्कार में अहम योगदान के लिए सराहा गया है। उनकी मेहनत ने न केवल स्थानीय स्तर पर बदलाव लाया, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर भी उन्हें पहचान दिलाई।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ