नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा की जिंदगी हमेशा से रहस्यमयी और चर्चा का विषय रही है। उनके करियर के साथ-साथ उनकी मोहब्बत के किस्से भी अधूरे ही रह गए। रेखा की प्रेम कहानियों में अक्सर अमिताभ बच्चन का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा, लेकिन उनका पहला अधूरा किस्सा अभिनेता नवीन निश्चल से जुड़ा था।
Public Obscenity : सरेआम अश्लीलता कपल ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखा
रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता नवीन निश्चल नजर आए थे। कहा जाता है कि रेखा उस समय नवीन को पसंद करती थीं, लेकिन नवीन को रेखा में खास दिलचस्पी नहीं थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियों की चर्चाएं जरूर रहीं, लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और रेखा का यह पहला प्यार अधूरा ही रह गया।

