नई दिल्ली।’ ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के दो दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। वे आज सुबह करीब 10 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) जल्द लागू करने पर बात करेंगे।
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। दोनों नेता ‘विजन 2030’ के तहत भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर देंगे।
NTPC Workers : ₹ 54.87 लाख के विवाद में पुलिस प्रताड़ना का आरोप, NTPC कर्मचारी ने उठाया आत्मघाती कदम
मोदी और स्टार्मर इसके बाद जियो वर्ल्ड सेंटर जाएंगे। यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। ये दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है।
इस इवेंट में फिनटेक कंपनियां, पॉलिसी मेकर्स, बैंकर्स और इनोवेटर्स से मुलाकात होगी। स्टार्मर और मोदी डिजिटल पेमेंट, तकनीक और व्यापार के भविष्य पर बात करेंगे।

More Stories
CKYC 2.0 : 1 अगस्त से बदलेगी बैंकिंग की तस्वीर! एक बार KYC कराएं, फिर हर बैंक और बीमा कंपनी में नहीं देने होंगे दस्तावेज
देश की प्रवेश परीक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव’ 6 विशेषज्ञ करेंगे परीक्षा व्यवस्था में सुधार, PM Modi’ ने बनाई हाई लेवल टास्क फोर्स
Paper Leak Prevention Amendment Bill 2026 : परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त वार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में 2 महीने में फैसला