murder of friend बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | 30 सितम्बर 2025| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वजह वर्षों पुरानी दोस्ती में आई कड़वाहट और लगातार की जा रही “परेशानी” बताई जा रही है।
Actor Vijay : विजय ने स्टालिन को दी सीधी चुनौती: ‘कार्रवाई मुझ पर करो, कार्यकर्ताओं को मत छुओ’
मोपका के दुर्गा पंडाल के पास हुई वारदात
यह घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35) और कमलेश सूर्यवंशी (25) मोपका के दुर्गा पंडाल के पास बैठे थे। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो अचानक हिंसक हो गई।
Trump Tariff Shock :टैरिफ विवाद के बीच भारत के पक्ष में झुका ट्रंप का दोस्त
अस्पताल में हुई युवक की मौत
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दिनेश को सिम्स अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

