अररिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को फारबिसगंज पहुंचे और हवाई फील्ड मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल से चार हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
करीब 20 मिनट के संबोधन में अमित शाह ने घुसपैठियों के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने लालू यादव और राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव बिहार से घुसपैठियों को खदेड़ने का है।
शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा और अपील की कि एनडीए को बहुमत दिलाकर घुसपैठियों को चुन-चुनकर भगाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

More Stories
पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने वाले पति का एनकाउंटर’ हिरासत से भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली
BRICS में चीन की अध्यक्षता से पहले बड़ा प्लान, चीनी सामान और AI को लेकर भारत अलर्ट
Hindi Diwas 2026 : ‘हिंदी को किसी भारतीय भाषा के खिलाफ खड़ा करना सही नहीं’, अमित शाह ने गिनाई भाषाई विविधता की ताकत