pakistan air force/ नई दिल्ली। पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पाकिस्तानी वायुसेना ने तिराह घाटी के मत्रे दारा गांव में अपने ही नागरिकों पर एयरस्ट्राइक कर दी। रविवार देर रात करीब 2 बजे हुए इस हमले में वायुसेना ने आठ एलएस-6 बम गिराए, जिससे गांव में भारी तबाही मच गई।
Sharadiya Navratri 2025 शुरू, आज से मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना का शुभ मुहूर्त
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बमबारी में कम से कम 30 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
एयरस्ट्राइक के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सेना ने इस कार्रवाई को आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के नाम पर अंजाम दिया। हालांकि, इसकी चपेट में निर्दोष नागरिक आ गए।

More Stories
Indonesia Ship Missing : जावा सागर में बड़ा हादसा, 102 यात्रियों को बचाया गया; एक की मौत
Russia Defence Offer to India: S-500 से Su-57 तक, रूस ने भारत को दिए ये बड़े रक्षा प्रस्ताव; सुपर सुखोई भी शामिल
Iran Attack on Bahrain: अमेरिकी बेस पर ईरान का मिसाइल हमला, नुकसान का आकलन कर रही US Navy