रायपुर। 22 सितंबर 2025 से नई GST दरें लागू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे लेकर कहा, “आज से GST उत्सव प्रारंभ हुआ है। पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को उपहार दिया है। इससे जनता का पैसा बचेगा, उनकी बचत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।”
सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है। अब केवल दो स्लैब- 5% और 18% में GST लगेगा। इसका मकसद टैक्स सिस्टम को सरल बनाना और जनता को राहत देना है।
इस नए बदलाव के तहत घी, पनीर, कार और AC जैसी चीजें खरीदना अब सस्ता हो गया है। ग्राफिक्स में रोजमर्रा के सामान की नई कीमत और अनुमानित MRP दिखाई गई है। कुछ कंपनियों ने अभी नए रेट जारी नहीं किए हैं, इसलिए उनके अनुमानित रेट शामिल किए गए हैं। इन रेट्स में कंपनियों और सेलर्स द्वारा दिए जाने वाले डिस्काउंट शामिल नहीं हैं, इसलिए मार्केट में मिलने वाले सामान की कीमत और भी कम हो सकती है।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी