Naxalite encounter नारायणपुर। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को ढेर कर सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में ढेर नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया था।
मौके पर सुरक्षा जवानों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और इलाके में फायरिंग जारी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी