कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर किनारे काम कर रही जेसीबी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में जा गिरी।.
PM मोदी का 75 वां जन्मदिन-राहुल गांधी ने बधाई दी:BJP ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिवर्स लेते वक्त जेसीबी दोबारा पलट गई और नहर में समा गई। इस दौरान चालक और उसके साथ मौजूद युवक पानी के तेज बहाव में बह गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

More Stories
Induction Stove Stock Update : बाजारों में हाहाकार सिलेंडर की किल्लत ने तोड़ा इंडक्शन का रिकॉर्ड, स्टॉक ‘नील’
Opium Cultivation News : सरहद पर मौत की खेती के जंगलों में अफीम का साम्राज्य, तस्करों का नया ‘सेफ हेवन’ बना छत्तीसगढ़
Opium Scandal : कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड’ कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और सर्वेयर को भी नोटिस