नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले आज दोपहर दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की धमकी मिली।
रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी जैसे ही सामने आई, वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। आनन-फानन में बॉम्बे हाईकोर्ट के परिसर को खाली कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश राजनीति में हलचल, अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को दी जन्मदिन की बधाई
जांच में जुटे अधिकारी
बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारी जांच में जुट गए। बॉम्बे हाईकोर्ट में तलाशी ली जा रही है। पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये बम की धमकी किसने दी थी।
दिल्ली एचसी को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी
गुरुवार को ही दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की खबर सामने आई है। जिसके तुरंत बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर आने को कहा है।

More Stories
1 August 2026 : आज से बदल गए LPG, रेलवे, बैंकिंग और CKYC के नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
Pappu Yadav Protest : साधु वेश में प्रदर्शन के बाद दिल्ली में शिकायत, कार्रवाई की मांग
Flood Update India 2026 : असम में 2 लाख लोग प्रभावित, गुजरात-महाराष्ट्र में जलभराव से जनजीवन बेहाल