रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर स्थित खाद कारोबारी विनय गर्ग के घर ईडी की टीम ने छापा मारा। विनय गर्ग का कारोबार फर्टिलाइजर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा लॉ विस्टा कॉलोनी में कृषि उपकरण और पेस्टिसाइड्स सप्लायर पवन पोद्दार और सतपाल छाबड़ा के घर भी जांच चल रही है।
अफसरों की टीमें कारोबारी घरों में दस्तावेज खंगाल रही हैं और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच