नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर सांसद और भारतीय मूल के नेता आरओ खन्ना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप अपनी नोबेल शांति पुरस्कार की महत्वाकांक्षा के चलते भारत-अमेरिका के दशकों पुराने रिश्तों को कमजोर कर रहे हैं।
यूएस-इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष खन्ना ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर 50% का भारी-भरकम टैरिफ लगाया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच पिछले 30 सालों से किए गए प्रयासों पर पानी फिर रहा है।
बस्तर बाढ़: CM विष्णुदेव साय ने राहत कार्यों की समीक्षा, प्रभावितों को दिया मुआवजे का आश्वासन
खन्ना ने चेतावनी दी कि इस टैरिफ से भारत के चमड़ा और कपड़ा निर्यात को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, अमेरिकी कारोबार को भी इससे झटका लगा है, क्योंकि भारत में अमेरिकी निर्यात पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध न सिर्फ दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह रणनीतिक साझेदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन ट्रंप की नीतियां इस रिश्ते को गहरी चोट पहुंचा रही हैं।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी