कोरबा। छत्तीसगढ़ के NTPC कोरबा संयंत्र में 22 अगस्त को सीडब्ल्यू स्टेज-II में क्रेन इंस्टॉलेशन के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के 35 वर्षीय बकृष थे, जो रेवा इंडस्ट्रीज के ठेके पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, काम के दौरान बकृष ऊंचाई से लोहे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गए और गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दूसरे दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और मृतक का शव तुरंत हरियाणा भेज दिया।
मामले की भनक लगते ही उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने जांच टीम गठित की। जांच रिपोर्ट में प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
घटना ने संयंत्र में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा और प्रबंधन की जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए जांच में जुटे हैं।

More Stories
CG NEWS : सरकारी स्कूल में हड़कंप, 12वीं की छात्रा ने खाईं नींद की गोलियां’ बैग से मिला खाली रैपर
Ex-Servicemen Recruitment : छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली, सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को लगा झटका’ जल्द जारी होगी नई तारीख